Subscribe Us

24 और 25 फरवरी को Bihar में होगी बारिश

 24 और 25 फरवरी को बिहार में होगी बारिश






बिहार में हवा की दिशा मेंWeather update: दो दिन बाद छाएंगे बादल, 24 और 25 फरवरी को बिहार में होगी बारिश

 परिवर्तन होने जा रहा है जिससे दो दिनों तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश काे लेकर अलर्ट किया है। इसके बाद मौसम भी गर्म होगा, इस दौरा रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

सीतामढ़ी सबसे कम रहा न्यूनतम पारा
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। इस दौरान आसमान भी पूरी तरह से साफ रहा। रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा।

पश्चिमी हवा का हो रहा प्रभाव
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसकी गति 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटे की है। राज्य के सभी हिस्सों में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के प्रभाव से पूरे राज्य में अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।











Post a Comment

0 Comments