Subscribe Us

बेटी की सहेली से गैंगरेप फिर मार डाला:फ्रेंड के साथ सो रही थी नाबालिग; दूसरे कमरे में ले जाकर 5 दोस्तों को बुलाकर बारी-बारी से किया रेप

 आरा (भोजपुर)


आरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक 15 साल की नाबालिग लड़की से उसकी दोस्त के पिता ने पहले 5 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लड़की की मौत के बाद उसके शव को दलदलनुमा जमीन में एक प्लास्टिक की नीचे छिपा दिया। उस लड़की की सहेली और उसकी मां ने ये हत्या का राज खोला है। 24 मार्च को चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव के बनास नदी के किनारे एक दलदलनुमा जमीन से एक नाबालिग की लाश मिली थी। इस मामले में शनिवार को चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

दलदल में 15 साल की लड़की का शव मिला था।
दलदल में 15 साल की लड़की का शव मिला था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
12 दिन से लड़की घर से लापता था। इसके बाद उसके भाई ने थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तलाश शुरू की। शक की सुई लड़की की दोस्त के परिवार की तरफ घूमी। पुलिस ने उसकी दोस्त के पिता नंदजी मुसहर से पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को घुमाया। उसने बताया कि उसके खाने में जहर देकर उसे मार दिया था।

आरोपी नंदजी मुसहर की निशानदेही पर नाबालिग का शव बरामद किया गया था। इस घटना में शामिल 5 और लोग फरार हैं। दरअसल, पीड़िता के गायब हो जाने के बाद उसके भाई ने 13 मार्च को थाना में बहन के अपहरण की जानकारी दी थी। पुलिस एक्शन में आई और लड़की की सहेली के पिता नंदजी मुसहर को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।

नदंजी ने बताया कि खाना में जहर देकर लड़की को मारा गया और शव को दलदलनुमा जमीन में छिपा दिया गया है। पुलिस ने शव बरामद कर नंदजी की बेटी और पत्नी से पूछताछ की तो उन्होंने सारी घटना बता दी। इसके बाद नंदजी ने भी पुलिस के सामने गैंगरेप की बात स्वीकार करते हुए अपने साथ अन्य आरोपियों गोलका मुसहर, विकास मुसहर, चैत मुसहर, ढेढा मुसहर और मुख्तार मुसहर का नाम बताया।

अपनी सहेली पर विश्वास कर के वो उसके घर गई थी।
अपनी सहेली पर विश्वास कर के वो उसके घर गई थी।

सहेली के पास सो रही थी उठाकर ले गए और बारी-बारी रेप किया
इसके बाद पुलिस ने उसकी दोस्त और मां से भी थोड़ी कड़ाई से पूछताछ शुरू की। दोनों ने पूरी कहानी बताई जो हैरान करने वाली है। 15 साल की वो लड़की अपनी शादीशुदा दोस्त से मिलने के लिए आई थी। रात में वो उसके घर पर रुक गई। वो अपनी सहेली के साथ सो रही थी अचानक उसकी सहेली के पिता अपने 5 दोस्तों के साथ आए और उसे उठाकर दूसरे कमरे में ले गए। दूसरे कमरे में सभी ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। उसकी सहेली और मां दोनों डर गए। और घर से भाग गए।

FSL की टीम ने की जांच
इधर, FSL की टीम ने भी जांच की, जहां उसे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। मृतका भी नवादा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मृत किशोरी की सहेली और नंदजी मुसहर की बेटी सीमा उसके घर के पास रहती थी। उसकी शादी सहार थाना क्षेत्र के एकवारी छपरा हुई है।

Post a Comment

0 Comments