दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. हालांकि सोमवार को उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को भयंक गर्मी से थोड़ी राहत मिली. वही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, दिल्ली में पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. दिल्ली में रविवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया.
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/cdc679bebbe282e170ab6fe0dca8445edad76.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
आईएमडी ने कहा है कि मंगलवार को धूल भरी आंधी या तूफान की वजह से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है.
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/d0096ec6c83575373e3a21d129ff8fefb7d7e.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/18e2999891374a475d0687ca9f989d8372259.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
20 मई के बाद उत्तर भारत के राज्यों में फिर से आसमान से आग बरसेगी. इसी के साथ गर्म लू भी लोगों का जीना मुहाल करेगी.
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/8cda81fc7ad906927144235dda5fdf1533ead.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
वहीं हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से काफी ऊपर रहा. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में पारा सोमवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. हिसार में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिरसा का अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 47.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.8 डिग्री सेल्सियस हो गया.
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/30e62fddc14c05988b44e7c02788e18700ba2.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार से बुधवार तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/032b2cc936860b03048302d991c3498fe7d41.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में पारा दो से पांच डिग्री नीचे रहा. धौलपुर 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.
![Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में आज गर्मी से मिलेगी राहत, शुक्रवार से फिर बरसेगी आसमान से आग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/05/17/a32520f1e4bf2352108fbc611cc998fa5b9fc.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=480)
मध्य प्रदेश को भी लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट का अनुमान जताया है. आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून आने की संभावना है.
0 Comments